पठनीय

पठनीय

मग/भोजक ब्राह्मणों ने अपने बारे में काफी साहित्य प्रकाशित किया है और आज भी वे करते ही हैं, जैसे पुस्तकें, स्मारिकाएं, पत्र-पत्रिकाएं, वेबसाइट, सोसल ग्रूप, वैवाहिकी आदि।
क्या आप जानते हैं कि मगों के बारे में जानने के लिये जितना मग उत्सुक नहीं रहते उससे अधिक अन्य लोग उत्सुक रहते हैं क्योंकि उनकी दृष्टि में मग ब्राह्मण तंत्र परंपरा के वाहक हैं। इस बात में एक हद तक सच्चाई भी है।
कुछ लोग मगों को गैर ब्राह्मण तो कुछ नीच ब्राह्मण साबित करने में लगे रहते हैं। कुछ लोग तटस्थ ऐतिहासिक दृष्टि से भी लिखते हैं। अतः इन सामग्रियों को भी पढ़ना चाहिये। लोगों की सुविधा हेतु मैं ने इस दृष्टि से पठनीय नाम से यह एक स्वतंत्र पृष्ठ बनाया है।
इस पृष्ठ में ऐसी अनेक जानकारियां संक्षिप्त परामर्श के साथ दी जायेंगी जहां परामर्श जरूरी होगा। आपके पास भी यदि कोई ऐसी सूचना हो तो भेजें उसे सम्मिलित किया जायेगा।

प्राचीन/ऐतिहासिक सामग्री

पुराण
1 भविष्य पुराण का भविष्योत्तर खंड, सांब पुराण, सभी पुराणों के सप्तद्वीप वर्णन वाले प्रसंग। इनमें मग/ भोजक/दिव्य आदि नामों की संगति के साथ साधना पंरपरा की भी जानकारी मिलेगी साथ ही जंबूद्वीप में आने का विवरण भी।
2 सांब पुराण तो केवल इन्हीं ब्राह्मणों के बारे में है। अग्नि, मत्स्य आदि में सूर्य प्रतिमा , उसकी स्थापना और सूर्य की पूजा के वर्णन के क्रम में भी मग/भोजकों का वर्णन आता है।

शिलालेख/अन्य किश्म के उत्कीर्णन Inscription
Archaeological Survey of India, Reports के विभिन्न Volumes भी सूचनाओं से भरे हैं। उनमें देव वरुणार्क और अपसढ़ उल्लेखनीय है।

पुस्तकें

1 पिछले 20 वर्षों के अंदर प्रकाशित पुस्तकों में से डॉ मंजु गीता राय, लखनऊ की पुस्तक महत्त्वपूर्ण है।
2 एक पुस्तक उड़ीसा के शाकद्वीपी ब्राह्मणों ने स्थानीय संघर्ष पर लिखी है। मेरी पुस्तक कहीं गुम है। कमलते ही पूरी जानकारी दूंगा।
3 प्रसिद्ध इतिहासविद भगवत शरण उपाध्याय की पुस्तक ‘‘ प्राचीन पश्चिम एशिया और भारत ’’ में भी काफी जानकारियां है।
4 प्रो. बी.एन.सरस्वती की पुस्तक ठतंीउंदपब त्पजनंस ज्तंकपजपवद दुराग्रहपूर्ण है।
5 श्री नंद किशोर शर्मा जी की पुस्तक जैसलमेर का इतिहास में भोजक ब्राह्मणों के बारे में विस्तृत विवरण है।

पत्र-पत्रिकाएं
ब्रह्मांड चेतना, बिकानेर, मगबंधु, रांची, शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधु आदि पत्रिकाएं अभी प्रकाशित हो रही हैं।

वेबसाइट

www.shakdwipi.com
B-329 Sarvadharam Colony
Kolar Road, Bhopal (MP),India
Phone: 9827363363
E-mail: Shakdwipi@shakdwipi.com
http://www.shakdwipi.com
http://groups.yahoo.com/group/brahminsakaldwipiya/
http://www.thesamaj.org/samaj/index.php
magbandhu@gmail.com

It is for example. Details are easily available on search sites.

www.shakdwipi.com
B-329 Sarvadharam Colony
Kolar Road, Bhopal (MP),India
Phone: 9827363363
E-mail: Shakdwipi@shakdwipi.com
http://www.shakdwipi.com
http://groups.yahoo.com/group/brahminsakaldwipiya/
http://www.thesamaj.org/samaj/index.php
magbandhu@gmail.com

स्मारिकाएं

संज्ञा समिति, गया तथा औरंगाबाद बिहार की स्माारिकाएं काफी सूचना परक हैं।
अभी-अभी मगबंधु का आचार्य जानकी बल्लभ शास्त्री विशेषांक संग्रहणीय हैं।

जानकारियों का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

एक पीडीएफ वर्सन इसी ब्लआगामी सूर्य सप्तमी का उपहार: सांब पुराण का मूल पाठ
प्रिय मित्रगण,

शुभ संयोग से श्री शशिरंजन मिश्र ने सांब पुराण का लिंक भेजा है। उस लिंक से आप सांब पुराण डाउन लोड कर पढ़ सकते हैं बशर्ते आपको मूल संस्कृत सामग्री को पढ़ने-समझने की क्षमता हो। यहां इस सामग्री को निःशुत्क नेट पर उपलब्ध कराने वाले सभी लोगों के प्रति आभार एवं कृतज्ञता के साथ यह सामग्री दी जा रही है।
http://www.dharmicscriptures.org/samba_purana.pdf
सांब पुराण मगों की जातीय पहचान वाला उप पुराण है। इसी के संदर्भों को अनेक विद्वान उद्धृत करते हैं। अब यह मूल रूप में ही प्रस्तुत है। इसमें वर्णित सौर तंत्र एवं शैव-शाक्त तंत्र संबंधी सामग्री का कैसे उपयोग अपने जीवन में कर सकते हैं इस विषय पर बाद में लिखा जायेगा।