बुधवार, 27 जुलाई 2011

मग एवं भोजक शृंखला 1

श्री सुनील मिश्र ने मांग की है कि मग एवं भोजकों के बारे में स्पष्टीकरण दिया जाय। मैं मगध में रहता हूं मगों के बारे में ही अधिक जानता हूं इसलिये इस बार जैसलमेर के प्रसिद्धवि़ान श्री नंद किशोर शर्मा जी का विस्तृत आलेख उनकी अनुमति से प्रस्तुत कर रहा हूं।

आलेख के पृष्ठों की स्कैंड प्रतियां पोस्टेड हैं।










श्री नंद किशोर शर्मा जी का विस्तृत आलेख

शुक्रवार, 15 जुलाई 2011

चर्चा में अवश्य शामिल हों

मैं ने यह ब्लाग जानकारी देने तथा चर्चा करने दोनों के लिये खुला रखा है। अब तक किसी भी टिप्पणी को मैं ने हटाया नही। चर्चा में आपके भाग लेने से ही इसका पूरी सार्थकता होगी । अतः अवश्य चर्चा में शामिल हों

उरवार पर नई बात

मैं उरवार पर कुछ अधिक लिख देता हूं । ऐसा इसलिये नहीं कि मैं उरवार हूं। संयोग से उरवार पर नई नई सामग्री मिल जाती है।
कुछ ही दिनों पहले मिली जानकारी के अनुसार मैं आपका ध्यान पश्चिम एशिया के उन विवरणों की ओर ले जाना चाहता हँू, जिनका संबंध ऊर, ऊरू से बनता प्रतीत होता है।
जीवंत इतिहास की दृष्टि से तो गया जिले के उर गांव से काम चल जाता है परंतु सवाल बचा रह जाता है कि ये उरवार या ऊरवार जो भी कहें किस स्मृति को ढोये जा रहे हैं। संस्कृत एवं वैदिक धारा के अनुसार सोचें तो तो 3 शब्द करीबी हैं-
उर अर्थात् हृदय छाती सीना
उरु अर्थात् विस्तृत उन्नत स्थान
ऊरु शब्द का अर्थ होता है घ्ुाटने से जंधा तक का भाग
पालि भाषा एवं बौद्ध परंपरा के अनुसार भी उरु अर्थात् विस्तृत उन्नत स्थान
पालि साहित्य में उरुबिल्व क्षेत्र उरुबेला की खूब चर्चा आती है। वर्तमान समझ के अनुसार यह बोधगया के पास का धर्मारण्य है। सिद्धनाथ मंदिर के आसपास के क्षेत्र में ओर एवं बेला गांव हैं परंतु स्मृति परंारा के अनुसार ओर को नहीं टेकारी के ऊर गांव को लोग उरवार लोगों का मूल ग्राम मानते हैं। यह गांव बड़ा उन्नत या श्रेष्ठ था या नहीं कहना मुश्किल है क्योंकि यह तो उजड़ चुका अब उर-बिसुनपुर नाम से नया बसा है।
भोजक लोगों के लिये यह जानना भले ही बेमतलब का हो कि इस उर गांव के पीछे क्यों पड़ें परंतु मगों का तो आरंभ ही उरवार से होगा।
प्राचीन इतिहास एवं पश्चिम एशिया के पुराने संदर्भों को खोजनेवाले भारतीय विद्वानों में भगवत शरण उपाघ्याय प्रसिद्ध हैं।
उनके अनुसार ‘‘उरुक एक नगर है, जिसे एरिख कहते हैं, आजकल वही वर्का कहलाता है।’’ ..............
श्री उपाघ्याय के अनुसार मग ब्राह्मण वहीं के रहने वाले हैं। कुछ भी हो, मामला विचारणीय है। संभव है कि मग ब्राह्मण उसी ऊर की याद समेटे आज तक जी रहे हों।
विस्तुत जानकारी के लिये पढें - भारतीय जन जीवन: चिंतन के दर्पण में, लेखक भगवत शरण उपाघ्याय । संक्षिप्त विवरण प्रकाशन विभाग, भारत सरकार की पत्रिका आजकल अंक जुलाई 2011 में भी मिलेगा।

सोमवार, 4 जुलाई 2011

आपका शरमाना अच्छा नहीं लगता

मित्रो, इधर बहुत दिनों से मैं ने कोई नई सामग्री ब्लाग पर नहीं डाली। सोचा, आकार बहुत बड़ा हो गया है तो लोग जरा पढ़ तो लें, लेकिन एक बात जंची नहीं। 1000 से अधिक लोग आए, देखे और चले गये। कुछ ही लोगों ने अपनी राय दी। यह क्या? अगर गडबडी है तो बताइये तो सही। सामग्री बहुत है, यह तो बताइये कि आप क्या चाहते हैं?
चुपके-चुपके आपका झांकना अच्छा नहीं लगता,
ब्लाग यह है आपका तो शरमाना अच्छा नहीं लगता।
रवीन्द्र कुमार पाठक