रविवार, 21 अगस्त 2011

विभिन्न वेबसाइटों की डायरेक्टरी

श्री राजेश चन्द्र मिश्र , पूर्णिया , बिहार ने विभिन्न वेबसाइटों की डायरेक्टरी बनाई है। यह आप लोगों की सुविधा हेतु पुष्ठ आदानप्रदान पर उपलब्ध कराई गई है।

मग-भोजकों की कई पत्रिकाएं निकलती हैं। इनमें इस बार खाश क्या है? यह बताने का भी प्रयास किया जायेगा। यह सामग्री भी पठनीय पृष्ठ पर मिलेगी । यह पृष्ठ लगातार नई जानकारियों के साथ संपादित होता रहेगा।

सोमवार, 15 अगस्त 2011

पठनीय

मग/भोजक ब्राह्मणों ने अपने बारे में काफी साहित्य प्रकाशित किया है और आज भी वे करते ही हैं, जैसे पुस्तकें, स्मारिकाएं, पत्र-पत्रिकाएं, वेबसाइट, सोसल ग्रूप, वैवाहिकी आदि।
क्या आप जानते हैं कि मगों के बारे में जानने के लिये जितना मग उत्सुक नहीं रहते उससे अधिक अन्य लोग उत्सुक रहते हैं क्योंकि उनकी दृष्टि में मग ब्राह्मण तंत्र परंपरा के वाहक हैं। इस बात में एक हद तक सच्चाई भी है।
कुछ लोग मगों को गैर ब्राह्मण तो कुछ नीच ब्राह्मण साबित करने में लगे रहते हैं। कुछ लोग तटस्थ ऐतिहासिक दृष्टि से भी लिखते हैं। अतः इन सामग्रियों को भी पढ़ना चाहिये। लोगों की सुविधा हेतु मैं ने इस दृष्टि से पठनीय नाम से यह एक स्वतंत्र पृष्ठ बनाया है।
इस पृष्ठ में ऐसी अनेक जानकारियां संक्षिप्त परामर्श के साथ दी जायेंगी जहां परामर्श जरूरी होगा। आपके पास भी यदि कोई ऐसी सूचना हो तो भेजें उसे सम्मिलित किया जायेगा।

जानकारियों का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

शनिवार, 6 अगस्त 2011

प्रिय पाठकगण,

इस ब्लाग का आकार बड़ा होता जा रहा है। कुछ पाठक कई बार इस ब्लाग पर आ चुके होते हैं। उन्हें नई पोस्ट की प्रतीक्षा रहती है। यदि आप चाहते हैं कि आपको नई पोस्ट की सूचना इमेल से दी जाय तो कृपया अपना इमेल टिप्पणियों के माध्यम से भेजें या सदस्य बनें।

गुरुवार, 4 अगस्त 2011

आदान प्रदान पेज पर विस्तार से देखें

श्री राजेश मिश्र एवं राजेन्द्र पाठक, पूर्णिया एवं सुधांश्ुजी रांची ने सामग्री/चित्र भेजे हैं। आपके लिये प्रस्तुत है। इसे संगठन एवं आदान प्रदान पेज पर विस्तार से देखें।