सोमवार, 15 अगस्त 2011

पठनीय

मग/भोजक ब्राह्मणों ने अपने बारे में काफी साहित्य प्रकाशित किया है और आज भी वे करते ही हैं, जैसे पुस्तकें, स्मारिकाएं, पत्र-पत्रिकाएं, वेबसाइट, सोसल ग्रूप, वैवाहिकी आदि।
क्या आप जानते हैं कि मगों के बारे में जानने के लिये जितना मग उत्सुक नहीं रहते उससे अधिक अन्य लोग उत्सुक रहते हैं क्योंकि उनकी दृष्टि में मग ब्राह्मण तंत्र परंपरा के वाहक हैं। इस बात में एक हद तक सच्चाई भी है।
कुछ लोग मगों को गैर ब्राह्मण तो कुछ नीच ब्राह्मण साबित करने में लगे रहते हैं। कुछ लोग तटस्थ ऐतिहासिक दृष्टि से भी लिखते हैं। अतः इन सामग्रियों को भी पढ़ना चाहिये। लोगों की सुविधा हेतु मैं ने इस दृष्टि से पठनीय नाम से यह एक स्वतंत्र पृष्ठ बनाया है।
इस पृष्ठ में ऐसी अनेक जानकारियां संक्षिप्त परामर्श के साथ दी जायेंगी जहां परामर्श जरूरी होगा। आपके पास भी यदि कोई ऐसी सूचना हो तो भेजें उसे सम्मिलित किया जायेगा।

जानकारियों का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: