शुक्रवार, 17 जनवरी 2014

शाकद्वीपीय ब्राह्मण परिवार मिलन समारोह

शाकद्वीपीय ब्राह्मण परिवार मिलन समारोह
स्थान- प्रकृति वाटिका, खटकाचक। दिनांक- 19 जनवरी 2014 प्रातः 9.00 से सायं 5.00
सम्माननीय स्वजातीय सदस्य गण,
पिछले वर्षों मंे  2 बार आयोजित हुए परिवार मिलन समारोह में आपकी भागीदारी बढ़ने के साथ उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। यह आयोजन स्वजातीय बृहत् परिवार के साथ मिलने, सहभोज एवं मुक्त चर्चा का अवसर है। आयोजन को रोचक तथा सफल बनाने के लिये कई उपाय तथा कार्यक्रम आयोजित करने के प्रयास हो रहे हैं। यह सब कुछ तभी संभव होगा जब आपकी सपरिवार भागीदारी होगी। अतः आपसे आग्रह है कि आप अपने परिवार के साथ तो सम्मिलित हों ही, पास पड़ोस के स्वजातीय लोगों को भी सपरिवार सम्मिलित करें।
अनुरोध एवं परामर्श-
1. प्रकृति वाटिका माड़नपुर नैली मोड़ से पहाड़पुर तरफ आधे किलो मीटर पर है। 5 नंबर मिलिट्री गेट से नवादा बाई पास रोड पर ठीक दूसरे किलोमीटर पर सड़क से उत्तर रोड तथा पहाड़ी के बीच खटकाचक गांव में न जा कर मुख्य सड़क एन.एच. 82 पर ही प्रकृति में आना हैै। पूरब घुघरी टांड़ मोड़ एवं पश्चिम में 5 नंबर गेट से किराये का टेंपू मिलता है। अपनी सवारी से भी आ सकते हैं।
2. आयोजन समिति के सदस्यगण आपसे संपर्क करेंगे। हमने रसीद नहीं छपाई है, अतः कृपया सादे कागज की सूची पर ही अपना नाम दर्ज कर चंदे की राशि अंकित कर दें। चंदा स्वैच्छिक है, जो लोग आयोजन के पूर्व चंदा नहीं दे पायंे या न दे सकें, वे भी सादर आमंत्रित हैं। समारोह स्थल पर भी आप अपनी सहयोग राशि दे सकते हैं।
3. अपने साथ एक बिछावन की चादर लायें तो समूह में बैठ कर चर्चा में सुविधा होगी। पेय जल, शौचालय आदि व्यवस्था के साथ प्रकृति वाटिका चारो तरफ से दीवार/कांटेदार तारों से सुरक्षित भीतर में पेड़-पौधों से भरा स्थान है।
4 कृपया किसी भी अन्य संगठन, संस्था, राजनैतिक दल आदि के लिये प्रयास छोड़ कर यहां उत्सव आनंद तथा स्वजातीय समाज के सुख-दुख तक अपने को सीमित रखंे।
निवेदक - शाकद्वीपीय ब्राह्मण परिवार मिलन समारोह आयोजन समिति
 संपर्क- सर्व श्री विजय कुमार चक्रवर्ती-9934431919, राजेश कुमार मिश्र-9934139774, कमल पाठक- 8409615322, हरिनंदन मिश्र- 9934058817, गणेशदत्त मिश्र-9934082490, अरुणकुमार मिश्र-9934905046,  विवेकानंद वैद्य- 9835822129, मनीषकुमार मिश्र-9430057999, प्रभात कुमार पाण्डेय- 8051452756, डॉ.प्र्रमोद कुमार पाठक- 9334927051, देवेन्द्र नाथ मिश्र-9835012480, अरुणोदय मिश्र- 9334424369, कमलेश मिश्र- 9934058209, संदीप मिश्र-9973161460 अन्य सदस्य-

1 टिप्पणी:

Virender mag haryana ने कहा…

Sir maain haryana se hu hume bhi mag bolte hai hamare 10 15 gaon hai yaha kya hume kuch purane itihaas ka pata chal jaiga kya? Bajurgo se sirf ye hi suna hai ki dev riyast se aaye hue hai ji koi na dada ker sakte hai aap