सोमवार, 2 सितंबर 2013

शाकद्वीपीय ब्राह्मणों की पत्रिकाएं

शाकद्वीपीय ब्राह्मणों की पत्रिकाएं
आश्चर्य है कि पत्रिका निकालने वाले अनेक लोगों के फेसबुक पर होने के बाद भी क्यों ऐसी सूची नहीं जारी की गई। शायद कुछ लोगों को यह प्रश्न ही पसंद न आया हो। खैर, जो भी हा, पत्रिकाएं तो अधिक भी छपती होंगी लकिन मेरी जानकारी में पुरानी/नई पत्रिकाओं का विवरण निम्न है-
1. शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधु के विभिन्न संस्करण जो कई बार छपे, बंद हुए, फिर नये शिरे से छपने शुरू हो गये। इनके दावे के अनुसार आदि प्रथमांक जून 1925 का है। अभी लगातार छपते हुए वर्ष 26 अंक 5 चल रहा है। यह द्वैमासिक है। इसमें समाचार एवं स्वजातीय विज्ञापन खूब रहते हैं।
2. 'ब्रह्माण्ड चेतना' भी कुछ वर्षों से लगातार निकल रही है। यह तो स्वयं फेसबुक पर है।
3 रांची, झारखंड से सुधांशु शेखर मिश्र जी मग बंधु निकालते हैं। इसमें अच्छी सामग्री रहती है।
इतनी पत्रिकाएं नियमित छप रही हैं। इनके अतिरिक्त समय समय पर विभिन्न स्थानों से पत्रिकाएं छपती रही हैं।
1 काशी से शेखर बंधु औषधालय वाले मिश्रजी सार्व भौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की पत्रिका छापते थे।
2 राजस्थान से श्री पन्नालाल पन्नग जागृति निकालते थे।
3 सज्ञा समिति, गया की ओर से भी कई स्माारिकाएं छपीं, कभी गया से कभी औरंगाबाद से।
4 श्री शशि रंजन मिश्र ने इ पत्रिका शाक पत्रिका निकाला।
5 बोकारो झारखंड की पत्रिका का नाम मैं भेल गया हूं।
इस सूची को समृद्ध करने में कृपया सहयोग करें, यह अधूरी है।

कोई टिप्पणी नहीं: