शनिवार, 24 अगस्त 2013

इतिहास संकलन

शाकद्वीपीय ब्राह्मणों का विस्तृत इतिहास संकलन
इतिहास एवं परंपरा संबंधी सूचना संकलन हेतु प्रस्ताव
            इतिहास एवं परंपरा संबंधी सूचनाओं के संकलन का प्रयास समय-समय पर लोग करते रहे हैं। इसी क्रम में पुर गोत्र चार्ट बनाये गये। ये व्यक्ति विशेष के क्षेत्र तथा जानकारी से प्रभावित रहे हैं। यह प्रयास किसी एक व्यक्ति के वश का नहीं है लेकिन प्रयास करना है तो किया जा रहा है। आप अपनी सूचना निम्न विंदुओं पर देने का कष्ट करें-
1          पुस्तक/ग्रंथ रचना स्वजातीय लोगों के द्वारा तथा स्वजातीय समाज पर
2          महत्त्वपूर्ण ग्रंथ/पांडुलिपि- किसी भी क्षेत्र में
3          किसी भी विधा के प्रसिद्ध व्यक्ति कम से कम जिला स्तर पर अन्यथा सभी प्रसिद्ध ही होते हैं।
4          लोकाचार, स्वजातीय क्षेत्रीय आचार, जो सामान्य से अलग हों
5          सूर्य उपासना संबंधी कोई नई जानकारी
6          आप अपनी सुविधा से जो बताना चाहें
            जितनी सूचनाएं प्राप्त होंगी, उन्हें स्वजातीय लोगों के समक्ष विचार तथा अनुमोदन हेतु रखा जायेगा। समान सूचना कई स्रोतों से मिलने पर सभी सूचना देने वालों के नाम का उल्लेख किया जायेगा। अपने गौरव या अपने परिवार के गौरव संबंधी जानकारी देने में भी न हिचकें लेकिन विवरण स्पष्ट होना चाहिये। महान विद्वान, महान साधक, अप्रतिम तेजस्वी जैसे साहित्यिक विशेषणों की जगह उनके कार्यों तथा उपलब्धियों को स्पष्ट रूप में लिखें। संभव हो तो चित्र आदि भी भेजें। यह ब्लाग अब केवल प्रामाणिक इतिहास एवं संभावित सूचनाओं के लिये होगा। जो नौजवान/वरिष्ठ व्यक्ति इसे संभालने के लिये समय देंगे, उन्हें एडमिन ग्रुप में भी रखा जायेगा। इसकी मर्यादा बनाये रखने के लिये इस ब्लाग को केवल इतिहास तक सीमित रखा जायेगा और विस्तृत रूप से आज से एक वर्ष पूर्व तक की जानकारी संकलित की जा सकती है।
            चर्चा, विचार तथा समीक्षा का खंड अलग होगा। सूचना तथा समीक्षा एक साथ मिल जाने से समझने वालों को बहुत असुविधा होती है।

            यदि किसी ने पहले से ही ऐसा प्रयास कर रखा हो और आज भी उसी उदारता एवं तत्परता के साथ हों तो कृपया सूचित करें ताकि उनसे संपर्क किया जाय और उसी स्थान पर यह काम हो। फेसबुक पर यह काम संभव नहीं हैं। यहां सामग्री की बहुत विविधता है और वर्गीकृत रूप से सामग्री को सजा कर रखना भी बहुत मुश्किल काम लगता है। वैसे मैं विशेषज्ञ नहीं हूं अतः इस बात का मेरा दावा नहीं है। इतिहास संकलन में पसंद नापसंद की गुंजाइश नहीं होगी अतः इस बात को स्वीकार करने वाले मित्रों की पहल जरूरी है। ravindrakumarpathak064@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं: